एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Holi Theatre Release: होली का फेस्टिवल सिनेमा जगत के लिए हमेशा से खास रहा है। फेस्टिव सीजन में अक्सर सिनेमाघरों में बड़ी और नई फिल्मों की बहार देखने को मिलती है। लेकिन 15 साल बाद ऐसा देखने को मिल रहा है कि थिएटर्स में इस होली पर बॉलीवुड की तरफ से कोई भी फिल्म रिलीज नहीं की जा रही है।
जोकि बॉक्स ऑफिस पर अकाल के समान देखा जा रहा है। आइए इस मामले को थोड़ा और डिटेल में समझते हैं।
होली पर रहेंगे सिनेमाघर
अक्सर देखा जाता है कि होली और दीवाली मेजर रिलीज के तौर पर सिनेमाघरों के लिए परफेक्ट टाइम होता है। लेकिन इस बार की होली सिनेमाघरों में सूनी रहने वाली है। बड़ी हैरानी वाली बात है कि इस होली पर हिंदी सिनेमा जगत की तरफ से कोई भी फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं की जा रही है, जोकि सिनेप्रेमियों के लिए एक बड़ा झटका है। साल 2011 के बाद ऐसा अब पहली बार देखने को मिल रहा है कि बॉक्स ऑफिस बेरंग नजर आएगा।
हालांकि, ओटीटी पर इस बार सूबेदार और हैल्लो बच्चों जैसी फिल्में और वेब सीरीज मनोरंजन का महा डोज देती हुईं नजर आएंगी। ऐसे में 7 मार्च शुक्रवार को थिएटर्स खाली नजर आएंगे। माना जा रहा है, जो फिल्में पहले से रिलीज हैं, उनको इस बार होली पर फायदा मिल सकता है। इस मामले में शाहिद कपूर की ओ रोमियो, लेटेस्ट रिलीज द केरल स्टोरी और सलमान खान की तेरे नाम री-रिलीज के तौर पर बॉक्स ऑफिस पर लाभ कमा सकती है।
इसके अलावा गौर किया जाए मार्च के महीने की बड़ी रिलीज की तरफ तो उसमें हिंदी सिनेमा की धुरंधर 2 और साउथ सिनेमा की टॉक्सिक का नाम शामिल है, जो 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएंगी।
होली पर हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से हिंदी सिनेमा की 5 फिल्में ऐसी रही हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और टॉप-5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज बनीं। इनके नाम इस प्रकार हैं-
- केसरी (2019)- 155.70 करोड़ (इंडियन कलेक्शन) 208.80 (वर्ल्डवाइड)
- तू झूठी मैं मक्कार (2023)- 147.28 करोड़ (इंडियन कलेक्शन) 220 करोड़ (वर्ल्डवाइड)
- बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017)- 117. 89 करोड़ (इंडियन कलेक्शन) 201.07 करोड़ (वर्ल्डवाइड)
- रेस (2008)- 60.64 करोड़ (इंडियन कलेक्शन) 103.73 करोड़ (वर्ल्डवाइड)
- कहानी (2012)- 51.3 करोड़ (इंडियन कलेक्शन) 79.2 करोड़ (वर्ल्डवाइड)

