By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
countryofindiacountryofindiacountryofindia
  • होम
  • देश
    देशShow More
    NEET Paper Leak: NEET विवाद पर राजस्थान की राजनीति गरमाई, गजेंद्र शेखावत ने अशोक गहलोत को लिया निशाने पर, कह दी ये बात
    4 weeks ago
    तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF के निर्यात पर घटाई SAED, पेट्रोल पर पहली बार लगेगा टैक्स
    4 weeks ago
    Krunal Pandya House: 30 करोड़ का घर और 8 बेडरूम, मुंबई में किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं क्रुणाल पंड्या का आशियाना
    4 weeks ago
    Petrol-Diesel Price Hike: दाम बढ़ने के बाद सबसे महंगा और सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिल रहा है?
    4 weeks ago
    गुजरात में अल्कलाइन वॉटर में मिला जरूरत से ज्यादा ‘फुल्विक एसिड’, इससे किन बीमारियों का खतरा?
    1 month ago
  • विदेश
  • राजनीति
    राजनीति
    Show More
    Top News
    मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के बीच सामने आया PM मोदी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
    3 months ago
    नीतीश कुमार के 75 पार होते ही बेटे निशांत फिर से चर्चा में, और जेडीयू कश्मकश में
    3 months ago
    महाराष्ट्र की राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे फडणवीस
    3 months ago
    Latest News
    Tamil Nadu Government Formation: VCK ने TVK को दिया समर्थन, तमिलनाडु में विजय सरकार बनने का रास्ता हुआ साफ
    1 month ago
    तमिलनाडु में AIADMK के होंगे दो टुकड़े, विजय ने डाली दरार! 30 विधायक टूटेंगे?
    1 month ago
    यूपी की सियासत के ‘बादशाह’ का राजनीति से संन्यास, मायावती की सरकार रहे थे कैबिनेट मंत्री
    2 months ago
    यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
    3 months ago
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
    • Today
    • Old Edition
  • About Us
Notification Show More
Font ResizerAa
countryofindiacountryofindia
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
  • About Us
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
    • Today
    • Old Edition
  • About Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
countryofindia > Blog > राजनीति > ईरान पर अमेरिका-इजरायली हमले की कांग्रेस ने की निंदा, मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल
राजनीति

ईरान पर अमेरिका-इजरायली हमले की कांग्रेस ने की निंदा, मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल

admin
Last updated: 2026/03/02 at 12:10 PM
admin 3 months ago
Share

नई दिल्ली। कांग्रेस ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल पर हमले की निंदा करते हुए सरकार की विदेश नीति पर यह कहते हुए सवाल उठाए कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति की विषयवस्तु और उसके तौर-तरीकों दोनों की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

ईरान पर हमले को लेकर कोई स्पष्ट दृष्टिकोण जाहिर नहीं किए जाने के मद्देनजर पार्टी ने विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईरान पर थोपे गए इस युद्ध के प्रति मोदी सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों, चिंताओं और हितों के साथ विश्वासघात है।

प्रियंका गांधी की पीएम मोदी से उम्मीद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन कर उसके सुप्रीम लीडर खामनेई की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए उम्मीद जताई की पीएम मोदी मध्यपूर्व में फंसे भारतीयों की सुरक्षति वापसी के लिए कदम उठाएंगे।

ईरान पर हमले के मद्देनजर रविवार को एक्स पर प्रियंका गांधी ने कहा, “लोकतांत्रिक दुनिया के तथाकथित नेताओं द्वारा एक संप्रभु देश के लीडरशिप की टारगेटेड हत्या और बहुत सारे बेगुनाह लोगों की हत्या घिनौनी है और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए। चाहे इसका कारण कुछ भी बताया गया हो। यह दुख की बात है कि अब कई देश लड़ाई में घसीटे जा रहे हैं। दुनिया को शांति चाहिए, फालतू की लड़ाईयां नहीं।”

प्रियंका का पीएम मोदी पर तंज

शांति के प्रति गांधी की प्रतिबद्धता को प्रासंगिक बताते हुए प्रियंका ने कहा कि जो लोग इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें महात्मा गांधी की बातें याद रखनी चाहिए कि आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है।

पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि इजराइल के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ट्रंप के सामने झुकने के बाद हमारे प्रधानमंत्री प्रभावित देशों से सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित घर वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे।”

जयराम रमेश ने बयान जारी कर कहा कि चाहे प्रधानमंत्री और उनकी मंडली कितना भी दिखावा कर लें, हकीकत यह है कि स्वयंभू विश्वगुरु के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है।

जयराम रमेश का पीएम मोदी पर हमला

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25-26 फरवरी 2026 को इजराइल का ऐसे समय दौरा किया जब पूरी दुनिया को यह जानकारी थी कि सत्ता परिवर्तन के उद्देश्य से ईरान पर अमेरिका-इजराइल का सैन्य हमला होने वाला है। पीएम मोदी के लौटने के केवल दो दिन बाद ही यह हमला शुरू हो गया।

जयराम ने नेसेट में दिए पीएम के भाषण को नैतिक कायरता का शर्मनाक प्रदर्शन बताया। साथ ही लद्दाख सीमा पर चीन से टकराव में 20 बहादुर जवानों के शहीद होने का संदर्भ उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 19 जून 2020 को सार्वजनिक रूप से चीन को क्लीन चिट देकर हमारी बातचीत की स्थिति को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया और अब हमें चीन की शर्तों पर संबंधों को सामान्य बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

अमेरिका की बेरूखी पर कांग्रेस नेता ने कहा कि ट्रंप लगातार पाकिस्तान से नजदीकियां बनाए हुए हैं और बार-बार उसी व्यक्ति (फील्ड मार्शल असीम मुनीर) की सराहना कर रहे हैं जिसके भड़काऊ बयानों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि तैयार की थी।

जयराम रमेश ने ट्रेड डील को बताया विफल

ट्रंप अब तक सौ से अधिक बार दावा कर चुके हैं कि कि उन्होंने 10 मई 2025 को टैरिफ बढ़ाने की धमकी देकर आपरेशन ¨सदूर रोकने में हस्तक्षेप किया था लेकिन पीएम इस पर पूरी तरह मौन हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका ने साफ तौर पर पाकिस्तान का समर्थन किया है।

ट्रेड डील को विफलता बताते हुए जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप ने खुद घोषणा कि पीएम मोदी के अनुरोध पर व्यापार समझौता अंतिम हुआ है जो स्पष्ट है करता है कि यह एक हताश पहल थी क्योंकि 18 दिन बाद ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रेड डील को ही अवैध और असंवैधानिक करार दिया।

 

You Might Also Like

Tamil Nadu Government Formation: VCK ने TVK को दिया समर्थन, तमिलनाडु में विजय सरकार बनने का रास्ता हुआ साफ

तमिलनाडु में AIADMK के होंगे दो टुकड़े, विजय ने डाली दरार! 30 विधायक टूटेंगे?

यूपी की सियासत के ‘बादशाह’ का राजनीति से संन्यास, मायावती की सरकार रहे थे कैबिनेट मंत्री

यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान

‘जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप…’, राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप

admin March 2, 2026 March 2, 2026
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Chandra Grahan 2026: चंद्रग्रहण का किस राशि पर होगा प्रतिकूल प्रभाव, किन राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम? जानें सभी 12 राशियों का हाल
Next Article UP: मारा और दफना दिया, 13 दिन पहले पत्नी और साले संग लिखी भाई के कत्ल की पटकथा, तारिक हत्याकांड में नया खुलासा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे बारे में

Country Of India में आपका स्वागत है — यह आपका विश्वसनीय समाचार मंच है, जहाँ आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है कि आप तक स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जानकारी समय पर और प्रमाणिक रूप से पहुँचे।

Contact Us

पता – xxxxxxxxxxxxx
Mob. xxxxxxxxxxxxxx
Email id – info@countryofindia.com

Find Us on Socials

© Country Of india. | Developed By Waltons Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?