Krunal Pandya 30 Crore Mumbai Home: क्रुणाल पंड्या सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, उसके बाहर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार उनका घर सुर्खियों में है. चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में.
भारतीय क्रिकेटर कुणाल पांड्या अपने शानदार खेल के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले क्रुणाल पंड्या ने अपने भाई हार्दिक पांड्या के साथ मुंबई में बेहद आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जाती है.
मुंबई के पॉश इलाके खार वेस्ट में स्थित यह सी-फेसिंग अपार्टमेंट रुस्टमजी पैरामाउंट रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंड्या ब्रदर्स ने यह प्रॉपर्टी साल 2021 में खरीदी थी. करीब 3,838 स्क्वायर फीट में फैला यह घर अरब सागर का शानदार नजारा देता है.
यह आलीशान घर 8 बेडरूम वाला है और इसे फोर-बाय-फोर में डिजाइन किया गया है. घर में फैमिली एरिया और एंटरटेनमेंट स्पेस को काफी बड़ा रखा गया है, जबकि प्राइवेट हिस्सों को अलग तरीके से डिजाइन किया गया है ताकि आराम और प्राइवेसी दोनों मिल सकें.
इस लग्जरी अपार्टमेंट में कई हाई-एंड सुविधाएं भी मौजूद हैं. घर में आधुनिक जिम, प्राइवेट थिएटर, स्विमिंग पूल, स्पा और गेमिंग जोन जैसी सुविधाएं हैं. इसके अलावा हरियाली से भरे गार्डन एरिया भी बनाए गए हैं, जो इसे और खास बनाते हैं.
मुंबई में समुद्र के सामने बने घरों की कीमत हमेशा काफी ज्यादा मानी जाती है और खार वेस्ट जैसे इलाके में तो इनकी डिमांड और भी अधिक रहती है. सेलिब्रिटी अपील और शानदार लोकेशन की वजह से इस इलाके की प्रॉपर्टी को शहर की सबसे प्रीमियम रियल एस्टेट में गिना जाता है.
क्रुणाल पंड्या का यह घर सिर्फ लग्जरी नहीं बल्कि परिवार से उनके मजबूत जुड़ाव को भी दिखाता है. वह यहां अपनी पत्नी और अपने दो बेटों के साथ रहते हैं.

