Axar Patel Statement: CSK द्वारा दिए गए 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए DC की शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम पिछड़ती चली गई. अक्षर पटेल ने बल्लेबाजों का बचाव किया.
अक्षर ने खराब फील्डिंग को बताया निर्णायक
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मैच के बाद कहा, “हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन पावरप्ले के बाद हमने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए और इससे हमारी लय टूट गई. इस मैच में फील्डिंग ही निर्णायक साबित हुई. एक साथ कई विकेट गिरने से लय वापस पाना मुश्किल हो गया. बल्लेबाजों ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन कुल मिलाकर हमारी फील्डिंग निराशाजनक रही.”
अक्षर ने CSK के स्कोर के बारे में कहा, “मैं गेंदबाजों को इसका श्रेय देना चाहूंगा कि एक अच्छी पिच पर, जब सामने जमे हुए बल्लेबाज थे, तब भी उन्होंने विरोधी टीम को इतने कम स्कोर पर रोककर रखा. हमने कुछ कैच छोड़ दिए. अगर हमने वे कैच लपक लिए होते, तो शायद नतीजा कुछ और ही होता.”
अक्षर पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की तारीफ की, जिन्होंने ओस आने के बावजूद दूसरी पारी में अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने कहा, “दूसरी पारी में ओस पड़ने की वजह से उनके लिए थोड़ी मुश्किल ज़रूर हुई, लेकिन उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की.”
जेमी ओवरटन ने लिए 4 विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जेमी ओवरटन ने सबसे किफायती गेंदबाजी की और 4 महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए. उन्होंने समीर रिजवी (6), डेविड मिलर (17) और आकिब नबी (4) को सस्ते में आउट किया. वहीं दिल्ली की आखिरी उम्मीद ट्रिस्टन स्टब्स (60) को भी उन्होंने ही आउट किया. ओवरटन ने 4 ओवरों में मात्र 18 रन दिए और 4 विकेट चटकाए. संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, जिन्होंने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए. इस पारी में संजू ने 4 छक्के और 15 चौके जड़े.

