एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवीएफ की हिट वेब सीरीज में शुमार एस्पिरेंट्स का नया सीजन नई चुनौतियों के साथ लौट रहा है। दो सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स नया सीजन लेकर आए हैं जिसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
एस्पिरेंट्स सीजन 3 (Aspirants Season 3) मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक है जो तीन साल बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। होली से पहले मेकर्स ने एक खुशखबरी के साथ फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।
एस्पिरेंट्स सीजन 3 की अनाउंसमेंट
सोमवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एस्पिरेंट्स सीजन 3 की अनाउंसमेंट करते हुए पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में नवीन कस्तूरिया सूट बूट में दिख रहे हैं। वह जिलाधिकारी की भूमिका में हैं। इस पोस्टर में नवीन के साथ सनी हिंदुजा, नमिता दुबे, शिवांकित सिंह, अभिलाष थापलियाल और जतिन गोसवामी जैसे दिख रहे हैं।
कब रिलीज होगी एस्पिरेंट्स सीजन 3?
इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “तैयारी सिर्फ करियर की नहीं, रिश्तों की भी।” इस कैप्शन से साफ है कि इस बार अभिलाष उर्फ नवीन कस्तूरिया की निजी जिंदगी में भी चुनौतियां होंगी।

