By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
countryofindiacountryofindiacountryofindia
  • होम
  • देश
    देशShow More
    NEET Paper Leak: NEET विवाद पर राजस्थान की राजनीति गरमाई, गजेंद्र शेखावत ने अशोक गहलोत को लिया निशाने पर, कह दी ये बात
    2 weeks ago
    तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF के निर्यात पर घटाई SAED, पेट्रोल पर पहली बार लगेगा टैक्स
    2 weeks ago
    Krunal Pandya House: 30 करोड़ का घर और 8 बेडरूम, मुंबई में किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं क्रुणाल पंड्या का आशियाना
    2 weeks ago
    Petrol-Diesel Price Hike: दाम बढ़ने के बाद सबसे महंगा और सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिल रहा है?
    2 weeks ago
    ‘क्रिकेट नहीं, ये तमाशा है’, गोयनका ने IPL पर उठाए सवाल; जो कहा उससे मचेगा बवाल
    3 weeks ago
  • विदेश
  • राजनीति
    राजनीति
    Show More
    Top News
    मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के बीच सामने आया PM मोदी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
    3 months ago
    नीतीश कुमार के 75 पार होते ही बेटे निशांत फिर से चर्चा में, और जेडीयू कश्मकश में
    3 months ago
    ईरान पर अमेरिका-इजरायली हमले की कांग्रेस ने की निंदा, मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल
    3 months ago
    Latest News
    Tamil Nadu Government Formation: VCK ने TVK को दिया समर्थन, तमिलनाडु में विजय सरकार बनने का रास्ता हुआ साफ
    3 weeks ago
    तमिलनाडु में AIADMK के होंगे दो टुकड़े, विजय ने डाली दरार! 30 विधायक टूटेंगे?
    3 weeks ago
    यूपी की सियासत के ‘बादशाह’ का राजनीति से संन्यास, मायावती की सरकार रहे थे कैबिनेट मंत्री
    2 months ago
    यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
    3 months ago
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
    • Today
    • Old Edition
  • About Us
Notification Show More
Font ResizerAa
countryofindiacountryofindia
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
  • About Us
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
    • Today
    • Old Edition
  • About Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
countryofindia > Blog > देश > गुजरात में अल्कलाइन वॉटर में मिला जरूरत से ज्यादा ‘फुल्विक एसिड’, इससे किन बीमारियों का खतरा?
देशराज्य

गुजरात में अल्कलाइन वॉटर में मिला जरूरत से ज्यादा ‘फुल्विक एसिड’, इससे किन बीमारियों का खतरा?

admin
Last updated: 2026/05/09 at 12:03 PM
admin 3 weeks ago
Share

Health News India: गुजरात में अल्कलाइन वॉटर में फुल्विक एसिड और काले कण मिलने के बाद FSSAI ने कार्रवाई की, जानिए इससे सेहत को कितना खतरा हो सकता है.

Health News India: आजकल लोग खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए कई तरह के हेल्थ ड्रिंक्स और खास पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन्हीं में से एक “अल्कलाइन वॉटर” है, जिसे शरीर के लिए फायदेमंद बताकर बेचा जाता है. हालांकि, गुजरात से सामने आई एक खबर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने गुजरात में एक कंपनी के अल्कलाइन वॉटर में ‘फुल्विक एसिड’ और काले कण मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई की है. बताया गया कि करीब 31.61 लाख रुपये का स्टॉक जब्त किया गया है. इस खबर के बाद लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर फुल्विक एसिड क्या होता है और इससे शरीर को कितना नुकसान हो सकता है.

Contents
Health News India: गुजरात में अल्कलाइन वॉटर में फुल्विक एसिड और काले कण मिलने के बाद FSSAI ने कार्रवाई की, जानिए इससे सेहत को कितना खतरा हो सकता है.जांच में क्या-क्या मिला?क्या होता है फुल्विक एसिड?पैकेज्ड पानी को लेकर क्या कहते हैं भारतीय नियम?किन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा?हेल्थ प्रोडक्ट खरीदते समय बरतें सावधानी

जांच में क्या-क्या मिला?

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला गुजरात के वडोदरा जिले के सावली इलाके से जुड़ा है. FSSAI को एक उपभोक्ता शिकायत मिली थी, जिसके बाद ही कंपनी के प्लांट की जांच की गई. जांच के दौरान अधिकारियों को पानी की बोतलों में काले रंग के कण दिखाई दिए. इसके अलावा पैकेजिंग पर कई जरूरी जानकारी भी नहीं दी गई थी. साथ ही लैब टेस्ट में यह भी सामने आया कि पानी में फुल्विक एसिड मौजूद था, जो मौजूदा नियमों के अनुसार पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं रखता है. FSSAI ने आगे कहा कि खाद्य सुरक्षा और मानक (FSS) अधिनियम, 2006 के तहत औपचारिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है. इसके बाद अधिकारियों ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है.

क्या होता है फुल्विक एसिड?

फुल्विक एसिड एक तरह का प्राकृतिक कंपाउंड माना जाता है, जो मिट्टी, पौधों और कुछ खनिज पदार्थों में पाया जाता है. कई जगह इसे हेल्थ सप्लीमेंट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है. दावा किया जाता है कि इससे शरीर को मिनरल्स मिलते हैं और ऊर्जा बढ़ती है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी पदार्थ का इस्तेमाल तय मात्रा और सही जांच के बाद ही सुरक्षित माना जाता है. अगर इसे बिना अनुमति या गलत तरीके से किसी खाने-पीने की चीज में मिलाया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. इसी वजह से FSSAI ने इसे पैकेज्ड पानी में अनुमति नहीं दी है.

पैकेज्ड पानी को लेकर क्या कहते हैं भारतीय नियम?

भारतीय कानून के तहत, अगर किसी उत्पाद को पैकेटबंद पेयजल के रूप में बेचा जाता है, तो उसे भारतीय मानक ब्यूरो यानी BIS के तय नियमों का पालन करना जरूरी होता है. पैकेटबंद पेयजल के लिए IS 14543 और पैकेटबंद मिनरल वॉटर के लिए IS 13428 जैसे मानक लागू होते हैं. इन नियमों के अनुसार पानी में किसी भी तरह के निलंबित कण, तलछट या अनधिकृत पदार्थ की अनुमति नहीं होती है. यही वजह है कि पानी में मिले काले कण और फुल्विक एसिड को गंभीर मामला माना जा रहा है. यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब अल्कलाइन और मिनरल युक्त पानी शहरी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसे साधारण पानी से ज्यादा हेल्दी बताकर बेचा जा रहा है.

किन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा?

डॉक्टरों के अनुसार, अगर किसी पानी या खाद्य पदार्थ में अनजान या गैर-मान्य पदार्थ मिला हो, तो उससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसमें उल्टी, दस्त, सिरदर्द, पेट दर्द और एलर्जी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. साथ ही लंबे समय तक ऐसे पदार्थ शरीर में जाने से लिवर और किडनी पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि किसी भी हेल्थ प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता और प्रमाणिकता जरूर जांचनी चाहिए.

हेल्थ प्रोडक्ट खरीदते समय बरतें सावधानी

यह मामला लोगों के लिए एक बड़ी सीख भी है. आजकल बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट बिक रहे हैं, जिन्हें “हेल्दी” और “फिटनेस फ्रेंडली” बताकर प्रचारित किया जाता है. लेकिन हर चमकती चीज सुरक्षित हो, यह जरूरी तो नहीं होता है.  विशेषज्ञ कहते हैं कि किसी भी पैकेज्ड पानी या हेल्थ ड्रिंक को खरीदते समय उसकी लेबलिंग, FSSAI लाइसेंस और सामग्री की जानकारी जरूर पढ़नी चाहिए. वही अगर पानी का रंग, स्वाद या गंध अलग लगे, तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए. गुजरात का यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि सेहत से जुड़ी चीजों में थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है.

You Might Also Like

NEET Paper Leak: NEET विवाद पर राजस्थान की राजनीति गरमाई, गजेंद्र शेखावत ने अशोक गहलोत को लिया निशाने पर, कह दी ये बात

ईरान पर फिर अटैक करेगा अमेरिका? चीन से लौटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज संकट के बीच दिए ये संकेत

तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF के निर्यात पर घटाई SAED, पेट्रोल पर पहली बार लगेगा टैक्स

Krunal Pandya House: 30 करोड़ का घर और 8 बेडरूम, मुंबई में किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं क्रुणाल पंड्या का आशियाना

Petrol-Diesel Price Hike: दाम बढ़ने के बाद सबसे महंगा और सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिल रहा है?

TAGGED: #daily, #gujrat, #india, #trending
admin May 9, 2026 May 9, 2026
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Tamil Nadu Government Formation: VCK ने TVK को दिया समर्थन, तमिलनाडु में विजय सरकार बनने का रास्ता हुआ साफ
Next Article BRICS Summit: ब्रिक्स देशों की बैठक में भारत में भिड़े ईरान और UAE, बीच में कूदा रूस, जानें क्या बोला भारत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे बारे में

Country Of India में आपका स्वागत है — यह आपका विश्वसनीय समाचार मंच है, जहाँ आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है कि आप तक स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जानकारी समय पर और प्रमाणिक रूप से पहुँचे।

Contact Us

पता – xxxxxxxxxxxxx
Mob. xxxxxxxxxxxxxx
Email id – info@countryofindia.com

Find Us on Socials

© Country Of india. | Developed By Waltons Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?