Indian Cricketers Married in 2026: कुलदीप यादव 14 मार्च को वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध गए. वो ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं जिन्होंने 2026 में शादी रचाई है.
Kuldeep Vanshika Marriage: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए. 31 वर्षीय कुलदीप ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी रचाई. उनका शादी समारोह मसूरी के प्रतिष्ठित होटल सवोय में हुआ, जिसमें तिलक वर्मा और मोहम्मद कैफ जैसी क्रिकेट से जुड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं.
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के अलावा रिंकू सिंह भी अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ कुलदीप और वंशिका की शादी में शामिल होने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि 17 मार्च को लखनऊ में एक ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है, जिसमें क्रिकेट, बिजनेस और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां आ सकती हैं.
कुलदीप को पिछले कुछ दिनों में दोहरी खुशी मिली है क्योंकि कुछ दिन पहले ही वो भारत की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे थे. टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराया था. मगर क्या आप जानते हैं कि इस साल शादी करने वाले कुलदीप यादव अकेले भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं.
ये दिग्गज भी ले चुका है 7 फेरे
भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने इसी साल दूसरी शादी की थी. उन्होंने 21 फरवरी, 2025 के दिन अपनी आयरिश गर्लफ्रेंस सोफी शाइन से शादी रचाई थी, यह उनकी दूसरी शादी है. शिखर और सोफी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान उन्हें पहली बार एकसाथ देखा गया था.
उन्होंने मे 2025 में सोशल मीडिया के माध्यम से रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार की थी. उसके करीब 9 महीने बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय किया था. शिखर की पहली पत्नी का नाम आयशा मुखर्जी है और दोनों ने साल 2012 में शादी रचाई थी. इस रिश्ते से उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है. कई सालों के बाद 5 अक्टूबर 2023 के दिन शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने तलाक ले लिया था. हालांकि वो कई सालों से अलग रह रहे थे.

