By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
countryofindiacountryofindiacountryofindia
  • होम
  • देश
    देशShow More
    किस मौसम में AC खाता है सबसे ज्यादा बिजली? सच जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
    3 days ago
    ‘होर्मुज से हटा लो नेवी, नहीं तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी धमकी, अधर में लटकी इस्लामाबाद वार्ता
    3 days ago
    पंजाब ने सबसे बड़े चेज का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, IPL में लिखा नया इतिहास, 264 बनाकर हारी दिल्ली
    3 days ago
    Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, निवेशकों की मौज; जानिए आपके शहर का ताजा भाव
    7 days ago
    300 यूनिट तक मुफ्त बिजली…महिलाओं को 40 हजार रुपये की पेंशन, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान
    7 days ago
  • विदेश
  • राजनीति
    राजनीति
    Show More
    Top News
    मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के बीच सामने आया PM मोदी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
    2 months ago
    नीतीश कुमार के 75 पार होते ही बेटे निशांत फिर से चर्चा में, और जेडीयू कश्मकश में
    2 months ago
    ईरान पर अमेरिका-इजरायली हमले की कांग्रेस ने की निंदा, मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल
    2 months ago
    Latest News
    यूपी की सियासत के ‘बादशाह’ का राजनीति से संन्यास, मायावती की सरकार रहे थे कैबिनेट मंत्री
    2 weeks ago
    यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
    2 months ago
    ‘जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप…’, राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
    2 months ago
    महाराष्ट्र की राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे फडणवीस
    2 months ago
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
    • Today
    • Old Edition
  • About Us
Notification Show More
Font ResizerAa
countryofindiacountryofindia
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
  • About Us
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
    • Today
    • Old Edition
  • About Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
countryofindia > Blog > Economics > Cryptocurrency > US Israel Iran War Live: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर PM मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट से समाधान नहीं…’
Cryptocurrencyविदेश

US Israel Iran War Live: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर PM मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट से समाधान नहीं…’

admin
Last updated: 2026/03/05 at 10:18 AM
admin 2 months ago
Share

Contents
Israel US Iran War Live: छठे दिन भी US-इजरायल और ईरान के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है, बल्कि यह अब आर या पार वाली स्थिति में पहुंच चुकी है. ट्रंप ने कहा है कि यह जंग 4-5 हफ्ते तक चल सकती है.BackgroundUS Israel Iran War Live: कतर ने किया मिसाइल अटैक का दावाUS Israel Iran War Live: ओमान ने जंग खत्म करने की अपील कीUS Israel Iran War Live: सऊदी अरब ने ईरानी ड्रोन माराUS Israel Iran War Live: गलती यह हमला ईरान की ही मिसाइल से हुआ हो: इजरायलUS Israel Iran War Live: बम शेल्टर्स से सुरक्षित बाहर निकले इजरायलीUS Israel Iran War Live: इजरायल ने ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर तबाह किया

Israel US Iran War Live: छठे दिन भी US-इजरायल और ईरान के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है, बल्कि यह अब आर या पार वाली स्थिति में पहुंच चुकी है. ट्रंप ने कहा है कि यह जंग 4-5 हफ्ते तक चल सकती है.

Background

मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ शुरू हुई जंग आज छठे दिन में पहुंच गई है. ये सब 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल की जॉइंट स्ट्राइक्स से शुरू हुआ था, जब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई. तब से अब तक हालात बहुत तेजी से बिगड़े हैं. ईरान ने जवाबी हमले शुरू किए, गल्फ देशों में अमेरिकी बेस और दूतावासों पर ड्रोन और मिसाइल दागे. इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर अटैक बढ़ाए. ईरान में मौतों का आंकड़ा अब 1145 से ऊपर पहुंच गया है और दुनिया भर में तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई हैं.

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी ने मचाई ईरान में तबाही

सब कुछ अचानक शुरू हुआ. अमेरिका और इजरायल ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ लॉन्च किया. इजरायली F-35 और अमेरिकी B-2 बॉम्बर्स ने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स, बैलिस्टिक मिसाइल बेस और लीडरशिप टारगेट्स पर हमले किए. तेहरान में खामेनेई का घर हिट हुआ और ईरानी मीडिया ने उनकी मौत की पुष्टि की. पहले दिन ईरान में करीब 200 लोग मारे गए, जिसमें ज्यादातर मिलिट्री पर्सनल शामिल थे. अमेरिका ने कहा कि ये ईरान के न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम को रोकने के लिए था. इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने बाद में फॉक्स न्यूज को बताया कि अगर अब नहीं रोकते, तो ईरान के प्रोग्राम कुछ महीनों में हमलों से ‘इम्यून’ हो जाते यानी अंडरग्राउंड बंकर इतने मजबूत कि कोई हमला काम नहीं कर सकता था. इजरायल ने GBU-28 बंकर बस्टर बॉम्ब इस्तेमाल किए, अमेरिका ने टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें दागीं. कुल 500 से ज्यादा टारगेट हिट हुए. ईरान ने पहले दिन कोई बड़ा जवाब नहीं दिया, लेकिन रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने चेतावनी दी.

होर्मुज स्ट्रेट बंद और मिसाइल-ड्रोन्स के हमले

ईरान ने बदला लेना शुरू किया. IRGC ने कतर, कुवैत, बहरीन में अमेरिकी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. दुबई और अबू धाबी (UAE) में ड्रोन अटैक हुए. सऊदी अरब और ओमान पर भी हमले हुए. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया, जहां से दुनिया का 20% तेल गुजरता है. ब्रिगेडियर जनरल सरदार इब्राहिम जबारी ने कहा कि कोई जहाज गुजरा तो जला देंगे. इस दिन ईरान में अमेरिकी स्ट्राइक्स से 150 मौतें हुईं, गल्फ देशों में 50 से ज्यादा. अमेरिकी सैनिकों में 2 मौतें. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि डेमोक्रेट्स सिर्फ विरोध कर रहे हैं क्योंकि वो शामिल हैं. इजरायल ने तेहरान में IRGC के कम्युनिकेशन सेंटर को तबाह किया, जहां से प्रोपगैंडा चलता था. ईरान ने फतेह-110 बैलिस्टिक मिसाइलें और शाहेद-136 ड्रोन्स इस्तेमाल किए. कतर ने 65 में से 63 मिसाइल इंटरसेप्ट कीं.

इजरायल ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया

अमेरिका ने ऐलान किया कि अगले 24 घंटों में ईरान की मिसाइल प्रोडक्शन, ड्रोन्स और नेवी पर बड़े हमले होंगे. ट्रंप ने CNN को कहा कि ‘बिग वन’ जल्द आएगा और अभी ‘हार्ड हिट’ भी नहीं किया. इजरायल ने बेरूत में हिज्बुल्लाह के अल-मनार टीवी हेडक्वार्टर पर बॉम्ब गिराया, जो अब दूसरे जगह से ब्रॉडकास्ट कर रहा है. लेबनान में दक्षिणी इलाकों और बेका वैली में स्ट्राइक्स से 52 मौतें, 154 घायल. इजरायल ने PIJ के लेबनान कमांडर अबू हमजा रमी और हिज्बुल्लाह के इंटेल हेड हुसैन मकलेह को मारने का दावा किया.

ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन्स से हमला किया, आग लगी लेकिन कोई मौत नहीं. कुवैत और दुबई में भी अटैक हुए. अमेरिका ने 14 देशों (बहरीन, कुवैत, मिस्र आदि) से अपने नागरिकों को तुरंत निकलने की सलाह दी.

शुरुआती 30 घंटों में ईरान पर 2000 हमले हुए

आज सुबह से तेहरान में अमेरिकी और इजरायली स्ट्राइक्स जारी हैं. 2000 से ज्यादा टारगेट हिट हो चुके हैं. इजरायल ने तेहरान में IRIB (ईरानी ब्रॉडकास्टिंग) के और साइट्स तबाह किए. ईरान ने जवाब में इराक के एरबिल में अमेरिकी बेस पर ड्रोन्स दागे, जहां 2 अमेरिकी सैनिक मारे गए. लेबनान में दक्षिणी गांवों से हजारों लोग भाग रहे हैं, ट्रैफिक में फंसरकर आज लेबनान में 20 मौतें और हुईं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने X पर पोस्ट किया कि अमेरिका ने इजरायल की तरफ से ‘चॉइस की जंग’ शुरू की, कोई ईरानी खतरा नहीं था. अमेरिकी हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि हमले ‘डिफेंस के लिए जरूरी’ थे, और जल्दी खत्म होंगे. ट्रंप ने रियाद हमले पर कहा कि जवाब ‘बहुत जल्द’ आएगा, लेकिन ग्राउंड ट्रूप्स नहीं भेजेंगे.

US Israel Iran War Live: कतर ने किया मिसाइल अटैक का दावा

पश्चिमी एशिया में छिड़ी जंग के चलते हालात बिगड़े हुए हैं. युद्ध की आग अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तक ही सीमित नहीं रह गई है बल्कि पूरी मिडिल ईस्ट इसकी चपेट में है. इसी बीच कतर ने अपने ऊपर मिसाइल से अटैक होने का दावा किया है. कतर ने कहा, उसका एयर डिफेंस सिस्टम इसको रोक रही हैं, रॉयटर्स ने कतर रक्षा मंत्रालय के हवाले से इसकी जानकारी दी है.

14:18 PM (IST)  •  05 Mar 2026

US Israel Iran War Live: ओमान ने जंग खत्म करने की अपील की

ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने एक बार फिर जंग रोकने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस युद्ध को खत्म किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि ओमान अपनी जमीन पर फंसे सभी लोगों को उनके घर भेजने में मदद करेगा. इसके लिए ओमान सरकार अलग-अलग देशों की सरकारों और इंटरनेशनल एयरलाइंस के साथ मिलकर फ्लाइट्स का इंतजाम कर रही है. बुसैदी ने कहा कि यह मदद हर किसी के लिए होगी, चाहे उसका पासपोर्ट किसी भी देश का हो. उनके मुताबिक हर इंसान को सुरक्षित रहने का अधिकार है.

13:33 PM (IST)  •  05 Mar 2026

US Israel Iran War Live: सऊदी अरब ने ईरानी ड्रोन मारा

सऊदी अरब ने ईरान की तरफ से आ रहे एक और ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह ड्रोन पूर्व दिशा से आ रहा था और जॉर्डन सीमा के पास अल-जौफ इलाके के करीब पहुंच रहा था. आज सुबह भी सऊदी अरब ने तीन ड्रोन को मार गिराने की जानकारी दी थी.

13:06 PM (IST)  •  05 Mar 2026

US Israel Iran War Live: गलती यह हमला ईरान की ही मिसाइल से हुआ हो: इजरायल

US-इजरायल और ईरान के बीच जंग में एक लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में काफी चर्चा हो रही है. ईरान का कहना है कि इस हमले में कम से कम 168 लोगों की मौत हुई, जिनमें 7 से 12 साल की कई बच्चियां भी शामिल हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सलाहकार ओफिर फाल्क ने एक इंटरव्यू में कहा कि हो सकता है गलती यह हमला ईरान की ही मिसाइल से हुआ हो, जो रास्ता भटककर स्कूल पर गिर गई. उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी जानबूझकर आम लोगों को निशाना नहीं बनाते. वहीं ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने इन दावों पर सवाल उठाए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक जो तस्वीरें सबूत के तौर पर दिखाई जा रही हैं, वे घटना वाली जगह से करीब 1600 किलोमीटर दूर की हैं.

12:36 PM (IST)  •  05 Mar 2026

 

US Israel Iran War Live: बम शेल्टर्स से सुरक्षित बाहर निकले इजरायली

इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने घोषणा की है कि अब इजरायली नागरिक बम शेल्टर्स से सुरक्षित बाहर निकल सकते हैं. ये फैसला रातभर हुई ईरान की तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल अटैक के बाद लिया गया है. होम फ्रंट कमांड ने साफ कहा कि खतरा खत्म हो गया है, लेकिन लोग शेल्टर्स के पास ही रहें और अलर्ट रहें. IDF के मुताबिक, ईरान से लॉन्च की गई मिसाइलों को उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर इंटरसेप्ट कर लिया. इस अटैक में कोई मौत या गंभीर चोट की रिपोर्ट नहीं आई है. कुछ इलाकों में मिसाइल के टुकड़े गिरे, लेकिन कोई बड़ा डैमेज नहीं हुआ. ये तीसरी रात की बैराज थी, जहां ईरान ने जवाबी हमले तेज किए थे.

12:00 PM (IST)  •  05 Mar 2026

 

US Israel Iran War Live: इजरायल ने ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर तबाह किया

इजरायल की सेना ने कहा है कि उसने ईरान के कोम शहर में एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर को हमला करके तबाह कर दिया. यह लॉन्चर इजरायल पर हमला करने की तैयारी में था. इजरायली सेना के प्रवक्ता अवीचाय अदरई ने बताया कि इजरायल की वायुसेना ने इस्फहान शहर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को भी खत्म कर दिया. वहीं, नई सैटेलाइट तस्वीरों में उत्तर ईरान के कर्मानशाह मिसाइल बेस को हुए नुकसान का पता चला है. तस्वीरों के मुताबिक, हमलों में बेस की ज्यादातर इमारतें टूट गई हैं. वहीं जमीन के नीचे बने हिस्सों में जाने वाले रास्ते भी डैमेज हो गए हैं.

You Might Also Like

‘होर्मुज से हटा लो नेवी, नहीं तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी धमकी, अधर में लटकी इस्लामाबाद वार्ता

ईरान पर अमेरिका की ये बात सुनकर आग उगलने लगा ड्रैगन, बोला- ‘सरासर झूठ, हम देंगे करारा जवाब…’

हॉर्मुज खुला, फिर भी मंडरा रहा बड़ा खतरा, कहीं हो न जाए धमाका, ईरान ने बदल दिए जहाजों के रूट

‘इस बार ऐसी गोलियां बरसाएंगे कि कभी…’, सीजफायर के बीच ट्रंप क्यों देने लगे ईरान को धमकी

ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी

admin March 5, 2026 March 5, 2026
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुंबई में आतंकी प्रोपेगैंडा का ऑनलाइन नेटवर्क बेनकाब, इंजीनियरिंग स्टूडेंट गिरफ्तार, ATS की जांच में चौंकाने वाला खुलासा
Next Article दूल्हा-दुल्हन बने अर्जुन-सानिया, अभिषेक का हाथ थामे दिखीं ऐश्वर्या, लूटी महफिल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे बारे में

Country Of India में आपका स्वागत है — यह आपका विश्वसनीय समाचार मंच है, जहाँ आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है कि आप तक स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जानकारी समय पर और प्रमाणिक रूप से पहुँचे।

Contact Us

पता – xxxxxxxxxxxxx
Mob. xxxxxxxxxxxxxx
Email id – info@countryofindia.com

Find Us on Socials

© Country Of india. | Developed By Waltons Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?