By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
countryofindiacountryofindiacountryofindia
  • होम
  • देश
    देशShow More
    किस मौसम में AC खाता है सबसे ज्यादा बिजली? सच जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
    3 days ago
    ‘होर्मुज से हटा लो नेवी, नहीं तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी धमकी, अधर में लटकी इस्लामाबाद वार्ता
    3 days ago
    पंजाब ने सबसे बड़े चेज का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, IPL में लिखा नया इतिहास, 264 बनाकर हारी दिल्ली
    3 days ago
    Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, निवेशकों की मौज; जानिए आपके शहर का ताजा भाव
    7 days ago
    300 यूनिट तक मुफ्त बिजली…महिलाओं को 40 हजार रुपये की पेंशन, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान
    7 days ago
  • विदेश
  • राजनीति
    राजनीति
    Show More
    Top News
    मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के बीच सामने आया PM मोदी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
    2 months ago
    नीतीश कुमार के 75 पार होते ही बेटे निशांत फिर से चर्चा में, और जेडीयू कश्मकश में
    2 months ago
    ईरान पर अमेरिका-इजरायली हमले की कांग्रेस ने की निंदा, मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल
    2 months ago
    Latest News
    यूपी की सियासत के ‘बादशाह’ का राजनीति से संन्यास, मायावती की सरकार रहे थे कैबिनेट मंत्री
    2 weeks ago
    यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
    2 months ago
    ‘जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप…’, राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
    2 months ago
    महाराष्ट्र की राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे फडणवीस
    2 months ago
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
    • Today
    • Old Edition
  • About Us
Notification Show More
Font ResizerAa
countryofindiacountryofindia
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
  • About Us
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
    • Today
    • Old Edition
  • About Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
countryofindia > Blog > देश > ‘इस फैसले को और टाला नहीं जा सकता…’ PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल
देश

‘इस फैसले को और टाला नहीं जा सकता…’ PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल

admin
Last updated: 2026/04/09 at 6:59 AM
admin 3 weeks ago
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर लेख लिखा है, जिसके जरिए पीएम मोदी ने बताया कि आखिर इस बिल की जरूरत आखिर क्यों है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर लेख लिखा है, जिसके जरिए पीएम मोदी ने बताया कि आखिर इस बिल की जरूरत आखिर क्यों है. उन्होंने कहा, ‘विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण समय की मांग है. इससे हमारा लोकतंत्र और भी अधिक जीवंत और सहभागी बनेगा. इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी तरह की देरी बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण होगी.’

‘महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मिलेगी नई शक्ति’

पीएम मोदी ने लिखा, ’21वीं सदी की विकास यात्रा में हमारा भारत एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण की ओर आगे बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में हम अपने लोकतंत्र को और मजबूत करने वाली एक बड़ी पहल के साक्षी बनने वाले हैं. यह ऐसा अवसर है, जब समानता, समावेशन और जनभागीदारी के प्रति हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता एक नए रूप में सामने आएगी. यह ऐसा समय है, जब हमारे देश की संसद को एक महत्वपूर्ण दायित्व निभाना है. उसे ऐसा कदम आगे बढ़ाना है, जो हमारे लोकतंत्र को और ज्यादा व्यापक और अधिक प्रतिनिधिक बनाए. संसद का यह फैसला महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई शक्ति देगा और लोकसभा और विधानसभाओं संस्थाओं में उनका उचित स्थान सुनिश्चित करेगा.”यह क्षण इसलिए भी खास है, क्योंकि यह ऐसे समय में आ रहा है जब देश का माहौल उत्सव, नवीनता और सकारात्मकता से भरा हुआ है. आने वाले दिनों में भारत के अलग अलग हिस्सों में अनेक पर्व मनाए जाएंगे. असम के लोग रोंगाली बिहू मनाने वाले हैं, और ओडिशा में महा बिशुबा पणा संक्रांति का उत्सव मनाया जाएगा. पश्चिम बंगाल में पोइला बैशाख के साथ बंगाली नववर्ष की शुरुआत होगी. केरलम में विषु पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा. तमिलनाडु के लोग उत्सुकता से पुथांडु की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो पंजाब और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में लोगों को बैसाखी के पर्व का इंतजार है. हमारे ये पावन पर्व हर किसी में एक नई आशा का संचार करने वाले हैं. भारत के साथ-साथ दुनियाभर में इन त्योहारों को मनाने वाले सभी लोगों को मैं हृदय से शुभकामनाएं देता हूं. मैं ये कामना करता हूं कि ये दिव्य और पावन अवसर हम सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएं.’

15 अप्रैल को संसद में होगी ऐतिहासिक बैठक

उन्होने लिखा,’इसी दौरान 11 अप्रैल से महात्मा फुले की 200वीं जयंती के समारोह भी शुरू होंगे. 14 अप्रैल को हम भारतवासी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती मनाएंगे. ये दोनों तिथियां हमें सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा के उन मूल्यों की भी याद दिलाती हैं, जिन्होंने आधुनिक होते भारत की दिशा तय की हैं. इन्हीं प्रेरणादायी अवसरों के बीच, 16 अप्रैल को संसद की ऐतिहासिक बैठक होगी. महिला आरक्षण को लागू करने से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा के बाद उसे पारित कराने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है. इसे सिर्फ एक विधायी प्रक्रिया कहना इसके महत्व को कम करके आंकना होगा. यह भारतवर्ष की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है.’

‘हर सेक्टर में नारीशक्ति मिसाल बन रही’

प्रधानमंत्री ने आगे बताया, ‘हमारी नारीशक्ति देश की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है. उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया है. आज देश के हर सेक्टर में नारीशक्ति मिसाल बन रही है. साइंस एंड टेक्नोलॉजी से लेकर एंटरप्रेन्योरशिप तक, खेल के मैदान से लेकर सशस्त्र बलों तक और संगीत से लेकर कला के क्षेत्र में महिलाएं अपनी सशक्त पहचान बना रही हैं. हमारी माताएं-बहनें और बेटियां देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं.’

‘महिलाओं को मौके देने से ही समाज की प्रगति’

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे पारंपरिक मूल्य बताते हैं कि कोई भी समाज तभी प्रगति करता है, जब माताओं-बहनों को आगे बढ़ने के ज्यादा से ज्यादा मौके मिलते हैं. इसी सोच के साथ बीते 11 वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार करने पर जोर दिया गया है, इसके लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं. शिक्षा तक बढ़ती पहुंच, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, वित्तीय समावेशन में बढ़ोतरी और बुनियादी सुविधाओं तक बेहतर पहुंच ने आर्थिक और सामाजिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी को मजबूती दी है.’

‘लेकिन ये भी सच्चाई है कि इन सारे प्रयासों के बावजूद भी राजनीति और विधायी संस्थाओं में महिलाओं प्रतिनिधित्व समाज में उनकी भूमिका के अनुरूप नहीं रहा है. इस कमी को अब दूर किया जाना चाहिए, क्योंकि जब महिलाएं प्रशासन चलाने और प्रशासनिक निर्णयों में हिस्सा लेती हैं, तो उनका अनुभव और विजन बहुत काम आता है. इससे चर्चा तो समृद्ध होती ही है, क्वालिटी ऑफ गवर्नेंस में सुधार भी होता है. महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना केवल प्रतिनिधित्व का विषय नहीं है, ये हमारे लोकतंत्र को अधिक संवेदनशील, अधिक संतुलित और अधिक उत्तरदायी बनाने का प्रयास है.’

‘महिला आरक्षण के प्रावधानों से हों 2029 लोकसभा-विधानसभा चुनाव’

‘पिछले कई दशकों में लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं को उनका उचित स्थान दिलाने के लिए बार-बार प्रयास हुए हैं. समितियां गठित की गईं, विधेयकों के मसौदे प्रस्तुत किए गए, लेकिन वे कभी पारित नहीं हो सके. फिर भी, इस बात पर व्यापक सहमति रही है कि विधायी निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए. सितंबर 2023 में संसद ने सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था. यह मेरे जीवन के सबसे विशेष अवसरों में से एक रहा है. अब जरूरत है कि 2029 के लोकसभा चुनाव और आने वाले समय में राज्यों के विधानसभा चुनाव महिला आरक्षण के प्रावधानों के साथ कराए जाएं.’

‘महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने का यह अवसर हमारे संविधान की मूल भावना के साथ गहराई से जुड़ा है. हमारे संविधान निर्माताओं ने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां समानता न केवल संविधान में निहित हो, बल्कि उसे व्यवहार में भी लाया जाए. विधायी संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना, उस परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है. यह एक ऐसे समाज के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसमें राष्ट्र का भविष्य तय करने में प्रत्येक नागरिक की समान भूमिका हो.’

‘इस फैसले को और टाला नहीं जा सकता’

उन्होंने लिखा, ‘अब इस निर्णय को और टाला नहीं जा सकता. दशकों से इसकी आवश्यकता को स्वीकार किया गया है. इस पर चर्चा हुई है, इसे बार बार दोहराया गया है. अगर अब भी हम इसे आगे टालते हैं, तो उसका अर्थ यही होगा कि हम उस असंतुलन को और लंबा खींच रहे हैं, जिसे हम पहचानते भी हैं और सुधारने की क्षमता भी रखते हैं. आज भारत पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. इसलिए ये जरूरी है कि हमारी संस्थाएं सभी नागरिकों, विशेष रूप से हमारी आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं की आकांक्षाओं का सम्मान करें. इससे न सिर्फ दशकों पुराना संकल्प पूरा होगा, बल्कि विकास की गति को बनाए रखने में भी बहुत मदद मिलेगी. यह हमारे लोकतंत्र को अधिक उत्तरदायी बनाने और भविष्य के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम होगा.’

You Might Also Like

किस मौसम में AC खाता है सबसे ज्यादा बिजली? सच जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

‘होर्मुज से हटा लो नेवी, नहीं तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी धमकी, अधर में लटकी इस्लामाबाद वार्ता

पंजाब ने सबसे बड़े चेज का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, IPL में लिखा नया इतिहास, 264 बनाकर हारी दिल्ली

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, निवेशकों की मौज; जानिए आपके शहर का ताजा भाव

300 यूनिट तक मुफ्त बिजली…महिलाओं को 40 हजार रुपये की पेंशन, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान

TAGGED: #daily, #india, #modi, #pm, #trending
admin April 9, 2026 April 9, 2026
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘इस बार ऐसी गोलियां बरसाएंगे कि कभी…’, सीजफायर के बीच ट्रंप क्यों देने लगे ईरान को धमकी
Next Article हॉर्मुज खुला, फिर भी मंडरा रहा बड़ा खतरा, कहीं हो न जाए धमाका, ईरान ने बदल दिए जहाजों के रूट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे बारे में

Country Of India में आपका स्वागत है — यह आपका विश्वसनीय समाचार मंच है, जहाँ आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है कि आप तक स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जानकारी समय पर और प्रमाणिक रूप से पहुँचे।

Contact Us

पता – xxxxxxxxxxxxx
Mob. xxxxxxxxxxxxxx
Email id – info@countryofindia.com

Find Us on Socials

© Country Of india. | Developed By Waltons Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?