झांसी के तारिक हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। 13 दिन पहले पत्नी और साले के साथ मिलकर भाई की हत्या की पटकथा लिखी थी। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद हत्यारोपी के साले ने कबूल किया है। उसने बताया कि मुस्कान भी साजिश में शामिल थी।
झांसी के प्रेमनगर के बिहारीपुरा मोहल्ले में भाई के हाथों कत्ल के मामले में रविवार को नया खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्यारोपी मसारिक के साले तालिब उर्फ असद खान को गिरफ्तार कर लिया। पिछले 11 दिन से वह पुलिस को छका रहा था।
उसने बताया कि तारिक की हत्या की साजिश छोटे भाई मसारिक ने 26 जनवरी के दूसरे दिन रच डाली थी। हत्या के समय मुस्कान के साथ वह भी मौजूद था। मुस्कान अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आई है।
19 फरवरी को तारिक का शव घर के
आंगन में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था। हत्या छोटे भाई मसारिक बेग ने कुल्हाड़ी से काटकर की थी। गिरफ्तारी के बाद मसारिक ने आपसी विवाद के बाद हत्या की बात कही लेकिन, पूछताछ के बाद उसने साले तालिब के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल की थी।

