By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
countryofindiacountryofindiacountryofindia
  • होम
  • देश
    देशShow More
    किस मौसम में AC खाता है सबसे ज्यादा बिजली? सच जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
    3 days ago
    ‘होर्मुज से हटा लो नेवी, नहीं तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी धमकी, अधर में लटकी इस्लामाबाद वार्ता
    3 days ago
    पंजाब ने सबसे बड़े चेज का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, IPL में लिखा नया इतिहास, 264 बनाकर हारी दिल्ली
    3 days ago
    Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, निवेशकों की मौज; जानिए आपके शहर का ताजा भाव
    7 days ago
    300 यूनिट तक मुफ्त बिजली…महिलाओं को 40 हजार रुपये की पेंशन, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान
    7 days ago
  • विदेश
  • राजनीति
    राजनीति
    Show More
    Top News
    मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के बीच सामने आया PM मोदी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
    2 months ago
    नीतीश कुमार के 75 पार होते ही बेटे निशांत फिर से चर्चा में, और जेडीयू कश्मकश में
    2 months ago
    ईरान पर अमेरिका-इजरायली हमले की कांग्रेस ने की निंदा, मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल
    2 months ago
    Latest News
    यूपी की सियासत के ‘बादशाह’ का राजनीति से संन्यास, मायावती की सरकार रहे थे कैबिनेट मंत्री
    2 weeks ago
    यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
    2 months ago
    ‘जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप…’, राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
    2 months ago
    महाराष्ट्र की राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे फडणवीस
    2 months ago
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
    • Today
    • Old Edition
  • About Us
Notification Show More
Font ResizerAa
countryofindiacountryofindia
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
  • About Us
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
    • Today
    • Old Edition
  • About Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
countryofindia > Blog > राज्य > ‘उनके पास…’ असम सीएम हिमंता विश्व सरमा की पत्नी पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, मचा सियासी बवाल
राज्य

‘उनके पास…’ असम सीएम हिमंता विश्व सरमा की पत्नी पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, मचा सियासी बवाल

admin
Last updated: 2026/04/05 at 11:28 AM
admin 3 weeks ago
Share

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव को लेकर वार-पलटवार देखने को मिल रहा है. रविवार (5 अप्रैल) को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने असम सीएम हिमंत विश्व सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए.

असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं. चुनावी रैलियों के साथ नेता अपने प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. रविवार (5 अप्रैल) को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा पर निशाना साथा. साथ ही उनकी पत्नी पर तीन-तीन देशों के पासपोर्ट होने का आरोप लगाया. वहीं, असम सीएम ने कांग्रेस प्रवक्ता के आरोपों पर पलटवार किया है.

पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘भारत की राजनीति में सिटिंग चीफ मिनिस्टर और उसके परिवार के खिलाफ इतना बड़ा खुलासा शायद ही पहले कभी हुआ हो, हम भी हैरान हुए. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा और उनकी पत्नी पर जमीन हड़पने, मंदिर का चंदा हड़पने, सरकारी सब्सिडी हड़पना, चिट फंड जैसे कई घोटालों में इनके नाम आते रहे हैं, लेकिन आज जो हम आपके सामने दस्तावेज रख रहे हैं. वह ऐसे डॉक्यूमेंट रख रहे हैं, जो भारत के बाहर से संबंधित हैं.’

असम CM की पत्नी के पास तीन-तीन पासपोर्ट होने का आरोप

खेड़ा ने आगे कहा, चौंकाने वाली जानकारी यह है कि हिमंत विश्व सरमा की पत्नी के पास एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन पासपोर्ट हैं. तीनों पासपोर्ट अभी तक एक्सपायर नहीं हुए हैं. उनके पास यूएई का गोल्डन कार्ड है. यह 14 मार्च 2022 को जारी हुआ जो 13  मार्च 2027 को एक्सपायर हो रहा है. एंटीगुआ और Egypt का पासपोर्ट भी है. बाकी भी हो सकते हैं लेकिन हमें नहीं मालूम है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘कोई और राजनेता बता दीजिए, जिसके पास तीन-तीन देशों के पासपोर्ट हों. क्या आप कोई क्रिमिनल हैं, जो आपको तीन-तीन पासपोर्ट की जरूरत पड़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि आज सिटिंग मुख्यमंत्री की पत्नी भारत की नागरिक नहीं है और वह अवैध है. अगर वह भारत की नागरिक हैं तो यह गैरकानूनी है. अगर यह पासपोर्ट सही नहीं हैं तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इसके बारे में बताना चाहिए और इस पर जांच बिठानी चाहिए.’ कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘असम में लुटेरों की सरकार है. ये तैयारी फरार होने की है. वह चुनाव हारने पर देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं.’

खेड़ा के आरोपों पर असम CM का पलटवार

पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर असम सीएम हिमंत विश्व सरमा ने पलटवार किया है.  उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, कांग्रेस पार्टी के भीतर गहरी हताशा और घबराहट को दर्शाती है. असम ऐतिहासिक जनादेश की ओर निर्णायक रूप से बढ़ रहा है, ऐसे में इस तरह के हताश और निराधार हमले केवल उनकी कमजोर स्थिति को उजागर करते हैं. मैं उनके द्वारा लगाए गए हर आरोप को स्पष्ट रूप से खारिज करता हूं. ये दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ हैं जिनका उद्देश्य असम की जनता को गुमराह करना है.

उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के भीतर श्री पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि के मामले दर्ज करेंगे. उन्हें उनके लापरवाह और मानहानि वाले बयानों के लिए पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा. मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. एक बार जब अदालत में सच्चाई साबित हो जाएगी, तो पवन खेड़ा को अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे और कानून अपना काम करेगा. असम की जनता इस तरह के दुष्प्रचार से गुमराह नहीं होगी. हम जनता से 100 से अधिक सीटों का निर्णायक जनादेश प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित और आश्वस्त हैं.’

You Might Also Like

किस मौसम में AC खाता है सबसे ज्यादा बिजली? सच जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

‘होर्मुज से हटा लो नेवी, नहीं तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी धमकी, अधर में लटकी इस्लामाबाद वार्ता

पंजाब ने सबसे बड़े चेज का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, IPL में लिखा नया इतिहास, 264 बनाकर हारी दिल्ली

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, निवेशकों की मौज; जानिए आपके शहर का ताजा भाव

300 यूनिट तक मुफ्त बिजली…महिलाओं को 40 हजार रुपये की पेंशन, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान

TAGGED: #CM, #daily, #trending
admin April 5, 2026 April 5, 2026
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, दिनांक 01 अप्रैल, 2026 को 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250 इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों का फ्लैग ऑफ करते हुए।
Next Article सोमवार को इन इंफ्रा कंपनियों के शेयरों पर रखें नजर! बड़े ऑर्डर मिलने से चमक सकती है किस्मत, जानिए डिटेल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे बारे में

Country Of India में आपका स्वागत है — यह आपका विश्वसनीय समाचार मंच है, जहाँ आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है कि आप तक स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जानकारी समय पर और प्रमाणिक रूप से पहुँचे।

Contact Us

पता – xxxxxxxxxxxxx
Mob. xxxxxxxxxxxxxx
Email id – info@countryofindia.com

Find Us on Socials

© Country Of india. | Developed By Waltons Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?