By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
countryofindiacountryofindiacountryofindia
  • होम
  • देश
    देशShow More
    किस मौसम में AC खाता है सबसे ज्यादा बिजली? सच जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
    3 days ago
    ‘होर्मुज से हटा लो नेवी, नहीं तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी धमकी, अधर में लटकी इस्लामाबाद वार्ता
    3 days ago
    पंजाब ने सबसे बड़े चेज का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, IPL में लिखा नया इतिहास, 264 बनाकर हारी दिल्ली
    3 days ago
    Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, निवेशकों की मौज; जानिए आपके शहर का ताजा भाव
    7 days ago
    300 यूनिट तक मुफ्त बिजली…महिलाओं को 40 हजार रुपये की पेंशन, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान
    7 days ago
  • विदेश
  • राजनीति
    राजनीति
    Show More
    Top News
    मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के बीच सामने आया PM मोदी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
    2 months ago
    नीतीश कुमार के 75 पार होते ही बेटे निशांत फिर से चर्चा में, और जेडीयू कश्मकश में
    2 months ago
    ईरान पर अमेरिका-इजरायली हमले की कांग्रेस ने की निंदा, मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल
    2 months ago
    Latest News
    यूपी की सियासत के ‘बादशाह’ का राजनीति से संन्यास, मायावती की सरकार रहे थे कैबिनेट मंत्री
    2 weeks ago
    यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
    2 months ago
    ‘जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप…’, राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
    2 months ago
    महाराष्ट्र की राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे फडणवीस
    2 months ago
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
    • Today
    • Old Edition
  • About Us
Notification Show More
Font ResizerAa
countryofindiacountryofindia
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
  • About Us
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
    • Today
    • Old Edition
  • About Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
countryofindia > Blog > विदेश > ‘स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप!’ चीखता रहा कंट्रोलर, न्यूयॉर्क में सेकेंड्स में हो गया भयानक हादसा, सामने आया डरावना वीडियो
विदेश

‘स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप!’ चीखता रहा कंट्रोलर, न्यूयॉर्क में सेकेंड्स में हो गया भयानक हादसा, सामने आया डरावना वीडियो

admin
Last updated: 2026/03/23 at 7:57 AM
admin 1 month ago
Share

Air Canada Express Accident: ऑडियो में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ट्रक ड्राइवर को रनवे पार करने की इजाजत देता सुनाई देता है. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वह घबराकर लगातार ‘स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप’ चिल्लाने लगता है.

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक फायर ट्रक और एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान की टक्कर हो गई. हादसे से ठीक पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर बार-बार ‘स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप’ चिल्लाते हुए ट्रक ड्राइवर को रोकने की कोशिश कर रहा था. इस घटना का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हादसे से पहले कंट्रोलर की चेतावनी
वायरल ऑडियो में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ट्रक ड्राइवर को रनवे पार करने की इजाजत देता सुनाई देता है. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वह घबराकर लगातार ‘स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप’ चिल्लाने लगता है. माना जा रहा है कि इसके तुरंत बाद ही टक्कर हो गई.

विमान और ट्रक की टक्कर कैसे हुई
रिपोर्ट के मुताबिक, फायर ट्रक रनवे पार कर एक दूसरे विमान तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान मॉन्ट्रियल से आ रहा CRJ-900 विमान रनवे 4 पर उतरते समय ट्रक से टकरा गया. यह विमान जैज एविएशन द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था.

विमान में कितने लोग थे विमान में 76 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे. हादसे में पायलट और को-पायलट को गंभीर चोटें आईं, जबकि ट्रक में मौजूद एक अधिकारी और एक सिपाही के हाथ-पैर टूट गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

क्यों रनवे पर आया था फायर ट्रक?
जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान में अजीब गंध की शिकायत के बाद इमरजेंसी घोषित की गई थी. उसी के लिए फायर ट्रक को बुलाया गया था और वह उसी विमान की ओर जा रहा था.

कितनी तेज थी टक्कर
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, विमान करीब 39 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रक से टकराया. हादसा रात करीब 11:38 बजे हुआ. हादसे के बाद अमेरिकी एविएशन अथॉरिटी Federal Aviation Administration (FAA) ने एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया. अधिकारियों ने लोगों को ट्रैफिक जाम, फ्लाइट कैंसिल और रास्तों में बदलाव के लिए तैयार रहने को कहा.

पहले से खराब था मौसम
रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे से पहले भी खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित थीं. इस घटना के बाद स्थिति और बिगड़ गई और कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

You Might Also Like

किस मौसम में AC खाता है सबसे ज्यादा बिजली? सच जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

‘होर्मुज से हटा लो नेवी, नहीं तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी धमकी, अधर में लटकी इस्लामाबाद वार्ता

पंजाब ने सबसे बड़े चेज का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, IPL में लिखा नया इतिहास, 264 बनाकर हारी दिल्ली

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, निवेशकों की मौज; जानिए आपके शहर का ताजा भाव

300 यूनिट तक मुफ्त बिजली…महिलाओं को 40 हजार रुपये की पेंशन, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान

TAGGED: #breking, #daily, #india, #trending
admin March 23, 2026 March 23, 2026
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एक तरफ दुनियाभर में तेल के आसमान छूते दाम से हड़कंप, दूसरी तरफ चीन ने ‘आपदा को बनाया अवसर’
Next Article Swiggy Platform Fee Increase: ऑनलाइन खाना मंगवाने वालों को झटका, जोमैटो के बाद स्विगी ने भी बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; जानें पूरी डिटेल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे बारे में

Country Of India में आपका स्वागत है — यह आपका विश्वसनीय समाचार मंच है, जहाँ आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है कि आप तक स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जानकारी समय पर और प्रमाणिक रूप से पहुँचे।

Contact Us

पता – xxxxxxxxxxxxx
Mob. xxxxxxxxxxxxxx
Email id – info@countryofindia.com

Find Us on Socials

© Country Of india. | Developed By Waltons Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?