By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
countryofindiacountryofindiacountryofindia
  • होम
  • देश
    देशShow More
    किस मौसम में AC खाता है सबसे ज्यादा बिजली? सच जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
    3 days ago
    ‘होर्मुज से हटा लो नेवी, नहीं तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी धमकी, अधर में लटकी इस्लामाबाद वार्ता
    3 days ago
    पंजाब ने सबसे बड़े चेज का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, IPL में लिखा नया इतिहास, 264 बनाकर हारी दिल्ली
    3 days ago
    Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, निवेशकों की मौज; जानिए आपके शहर का ताजा भाव
    7 days ago
    300 यूनिट तक मुफ्त बिजली…महिलाओं को 40 हजार रुपये की पेंशन, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान
    7 days ago
  • विदेश
  • राजनीति
    राजनीति
    Show More
    Top News
    मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के बीच सामने आया PM मोदी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
    2 months ago
    नीतीश कुमार के 75 पार होते ही बेटे निशांत फिर से चर्चा में, और जेडीयू कश्मकश में
    2 months ago
    ईरान पर अमेरिका-इजरायली हमले की कांग्रेस ने की निंदा, मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल
    2 months ago
    Latest News
    यूपी की सियासत के ‘बादशाह’ का राजनीति से संन्यास, मायावती की सरकार रहे थे कैबिनेट मंत्री
    2 weeks ago
    यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
    2 months ago
    ‘जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप…’, राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
    2 months ago
    महाराष्ट्र की राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे फडणवीस
    2 months ago
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
    • Today
    • Old Edition
  • About Us
Notification Show More
Font ResizerAa
countryofindiacountryofindia
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
  • About Us
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • धर्म
  • जीवन शैली
  • ई-पेपर
    • Today
    • Old Edition
  • About Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
countryofindia > Blog > देश > बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिल सकेगा मातृत्व अवकाश, सुप्रीम कोर्ट ने इसे मां और बच्चे के मौलिक अधिकार से जोड़ा
देशराज्य

बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिल सकेगा मातृत्व अवकाश, सुप्रीम कोर्ट ने इसे मां और बच्चे के मौलिक अधिकार से जोड़ा

admin
Last updated: 2026/03/17 at 9:51 AM
admin 1 month ago
Share

याचिकाकर्ता ने कहा कि गोद लिए गए बच्चे को नए परिवेश में सहज करना जरूरी है. मां के साथ बच्चे का रिश्ता विकसित करने के लिए गोद लेने वाली सभी महिलाओं को बिना शर्त मातृत्व अवकाश दिया जाना चाहिए.

अब बच्चा गोद लेने वाली सभी माताओं को मातृत्व अवकाश मिल सकेगा. सुप्रीम कोर्ट ने उस कानूनी प्रावधान को निरस्त कर दिया है जिसके तहत 3 महीने तक के बच्चे को गोद लेने पर ही अवकाश मिलने की व्यवस्था थी. कोर्ट ने इसे समानता के अधिकार (संविधान के अनुच्छेद 14) का हनन माना है. कोर्ट ने यह भी कहा है कि मातृत्व एक मौलिक मानव अधिकार है. उसे इस तरह की सीमा में नहीं बांधा जा सकता.

जस्टिस जे बी पारडीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने गोद लिए गए बच्चे के अधिकार की चर्चा अपने फैसले में की है. उन्होंने कहा है कि मां का स्नेह पाना बच्चे का अधिकार है. उसे नए परिवार से जुड़ने में समय लगता है. संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत बच्चे और अभिभावकों को गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार है, लेकिन यह कानून उसका भी उल्लंघन करता है.

हंसानंदिनी नंदूरी नाम की याचिकाकर्ता ने मूल रूप से 1961 के मैटरनिटी बेनेफिट एक्ट 1961 की धारा 5(4) की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी थी. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि 2020 में लागू सोशल सिक्योरिटी कोड ने 1961 के कानून की जगह ले ली है. इसकी धारा 60(4) में वही लिखा है, जो 1961 के कानून की धारा 5(4) में था.

2020 के सोशल सिक्योरिटी कोड की धारा 60(4) में बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं को अधिकतम 12 सप्ताह की मैटरनिटी लीव का प्रावधान है, लेकिन यह लाभ उन्हीं महिलाओं के लिए है जिन्होंने 3 महीने से कम आयु का बच्चा गोद लिया हो. इस धारा को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है.

याचिकाकर्ता का कहना था कि गोद लिए गए बच्चे को नए परिवेश में सहज करना जरूरी है. मां के साथ बच्चे का रिश्ता विकसित करने के लिए गोद लेने वाली सभी महिलाओं को बिना शर्त मातृत्व अवकाश दिया जाना चाहिए. कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार किया है. जजों ने माना है कि परिवार और मातृत्व सिर्फ जैविक कारकों पर निर्भर नहीं होता. यह भावनाओं से जुड़ा होता है.

कोर्ट में यह दलील भी दी गई थी कि खुद बच्चा पैदा करने वाली महिलाओं को 26 हफ्ते तक का मातृत्व अवकाश देने का प्रावधान है. जजों ने कहा है कि कानून बायोलॉजिकल मदर (प्राकृतिक रूप से मां बनने) और अडॉप्टिव मदर (बच्चा गोद लेकर मां बनने) में अंतर करता है. कोर्ट इस पर नहीं जाना चाहता, लेकिन यह शर्त गलत है कि बच्चा गोद लेने वाली महिला को 12 हफ्ते का अवकाश तभी मिलेगा, जब गोद लिए गए बच्चे की उम्र 3 महीने से कम हो. कोर्ट ने यह भी कहा है कि सरकार को बच्चा गोद लेने वाले पुरुषों को भी पितृत्व अवकाश देने पर विचार करना चाहिए.

You Might Also Like

किस मौसम में AC खाता है सबसे ज्यादा बिजली? सच जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

‘होर्मुज से हटा लो नेवी, नहीं तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी धमकी, अधर में लटकी इस्लामाबाद वार्ता

पंजाब ने सबसे बड़े चेज का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, IPL में लिखा नया इतिहास, 264 बनाकर हारी दिल्ली

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, निवेशकों की मौज; जानिए आपके शहर का ताजा भाव

300 यूनिट तक मुफ्त बिजली…महिलाओं को 40 हजार रुपये की पेंशन, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान

TAGGED: #daily, #trending
admin March 17, 2026 March 17, 2026
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Iran War: ‘मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा…’ मिडिल ईस्ट की जंग पर पायलटों को अलर्ट, एडवाइजरी जारी
Next Article IPL 2026 का पूरा शेड्यूल कब आएगा? मैचों की संख्या पर भी तस्वीर साफ, सामने आई बड़ी जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे बारे में

Country Of India में आपका स्वागत है — यह आपका विश्वसनीय समाचार मंच है, जहाँ आपको तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है कि आप तक स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जानकारी समय पर और प्रमाणिक रूप से पहुँचे।

Contact Us

पता – xxxxxxxxxxxxx
Mob. xxxxxxxxxxxxxx
Email id – info@countryofindia.com

Find Us on Socials

© Country Of india. | Developed By Waltons Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?